Hindi NewsBihar NewsGaya NewsIndustrial Park in Dobhi to Soon Have Road Electricity and Water Chief Secretary Inspects
औद्योगिक पार्क में सड़क, बिजली और पानी की सुविधा जल्द : मुख्य सचिव

औद्योगिक पार्क में सड़क, बिजली और पानी की सुविधा जल्द : मुख्य सचिव

संक्षेप:

डोभी औद्योगिक पार्क में जल्द ही सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निरीक्षण के दौरान बताया कि यह इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर (आईएमसी) बड़े उद्योगों के लिए अनुकूल होगा। डीएम को निर्देश दिया गया कि लिंक रोड कनेक्टिविटी का मैप तैयार किया जाए।

Dec 05, 2025 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

औद्योगिक पार्क में सड़क, बिजली और पानी की सुविधा जल्द : मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ डोभी औद्योगिक पार्क का किया निरीक्षण कई विभाग के सचिव रहे मौजूद, उद्योग के लिए मिलने वाली सुविधाओं पर रहा जोर - निरीक्षण गया जी, प्रधान संवाददाता डोभी में बनने वाले औद्योगिक पार्क में जल्द ही सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था होगी। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को यहां 1670 एकड़ में बनने वाले इंट्रीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर (आईएमसी) के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे बड़े उद्योग यहां लग सकेंगे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बिजली, पानी और सड़क को लेकर समीक्षा की और निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव आर पुडकलकट्टी, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, ऊर्जा सचिव मनोज कुमार और जल संसाधन विभाग के सचिव मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने कहा उद्योगों के जमीन आवंटन का काम किया जा रहा है। यहां सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। यह एक शानदार इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनेगा। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, सिटी एसपी, वन पदाधिकारी, नगर आयुक्त के अलावा कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। डोभी को मॉडल औद्योगिक हब के रूप में किया जाएगा विकसित मुख्य सचिव ने गया के डीएम शशांक शुभंकर से विभिन्न स्थानों पर रुक-रुक कर पूरे इलाके की भौगोलिक स्थिति को समझा। नक्शे के माध्यम से अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी। किन-किन रास्तों से वाहन आएंगे। किस प्रकार उनका निकास संभव होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि डोभी को मॉडल औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने डीएम को निर्देश दिया कि इस प्रोजेक्ट में जितने लिंक रोड हैं उससे संबधित कनेक्टिविटी मैप तैयार करें। जिससे औद्योगिक पार्क को मुख्य सड़क से जोड़ा जा सके। पथ निर्माण विभाग के सचिव ने बताया कि जीटी रोड से औद्योगिक पार्क तक सड़क निर्माण के रूपरेखा तैयार कर ली गई है। डीएम ने बताया इस सड़क पर जहां-जहां सरकारी जमीन है वहां काम हो रहा है। गया जी के लिए वरदान बताया गया कि अमृतसर- दिल्ली- कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत गया जी के डोभी में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर (आईएमसी) बन रहा है। कॉरिडोर के नजदीक रहने के कारण यह क्षेत्र काफी उपयुक्त है। मुख्य सचिव ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर उद्योगों के यहां आना गया जी के लिए वरदान साबित होगा। औद्योगिक पार्क को विकसित करने के लिए जीटी रोड से चौड़ी सड़कें जुटेंगी। रेल और एयर कनेक्टविटी भी होगी। इसके निर्माण में केन्द्र और राज्य सरकार दोनों का सहयोग प्राप्त है। 200 करोड़ हुए है वितरित डीएम ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि औद्योगिक कॉरिडोर के तहत कुल 13 मौजा में 1670.22 एकड़ का रकबा है। परियोजना के लिए प्राप्त 370 करोड़ रुपये में 200 से अधिक का वितरण किया जा चुका है।