Hindi NewsBihar NewsGaya NewsIndian Railways Provides Temporary Train Stops for Pitripaksha Mela at Gaya-Patna Section
पितृपक्ष मेले पर पुनपुन घाट हाल्ट पर 10 जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव

पितृपक्ष मेले पर पुनपुन घाट हाल्ट पर 10 जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव

संक्षेप:

-अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी पांच जोड़ी ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव गया

Thu, 4 Sep 2025 05:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गया-पटना सेक्शन के पुनपुन घाट पर 10 जोड़ी और गया-डीडीयू सेक्शन के अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर 5 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह ठहराव 6 से 21 सितंबर तक जारी रहेगा। पुनपुन घाट हाल्ट पर 13243-13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13347-13348 पटना-बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस, 13349-13350 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस,18623-18624 इस्लामपुर-हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस, 18625-18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, 12365-12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, 13329-13330 पटना-धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस, 14223-14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस, 05553-05554 पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल, 07255-07256 चर्लपल्ली-पटना-चर्लपल्ली स्पेशल, 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल और 03655 पटना-गया स्पेशल का भी पुनपुन घाट पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन ट्रेनों का अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर ठहराव अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच स्थित अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर 6 से 21 सितंबर तक पांच जोड़ी ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव होगा। 63289-63290 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर, 63291-63292 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर, 63295-63296 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर, 13553-13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर और 13305/13306 धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी का ठहराव होगा।