पहाड़पुर स्टेशन पर एफओबी गर्डर लॉन्चिंग, 15 दिनों तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

भारतीय रेलवे ने गया–कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग के लिए कार्य शुरू किया है। इसके चलते 13 फरवरी से अगले 15 दिनों तक कई ट्रेनों में विलंब होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

पहाड़पुर स्टेशन पर एफओबी गर्डर लॉन्चिंग, 15 दिनों तक कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

भारतीय रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से गया–कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को लेकर धनबाद–गया–डीडीयू रेल रूट पर दोपहर के बाद ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण 13 फरवरी से आगामी 15 दिनों तक कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेल प्रशासन के अनुसार, गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी, जबकि कुछ का आंशिक रूप से संचालन किया जाएगा। वाराणसी–आसनसोल मेमू ट्रेन 13, 17 और 18 फरवरी को लगभग 30 मिनट तथा 19 फरवरी को 40 मिनट विलंब से चलेगी।

वहीं आनंद विहार–रांची झारखंड एक्सप्रेस 16 फरवरी को 135 मिनट और 19 फरवरी को 120 मिनट विलंब से आनंद विहार से खुलेगी। कोडरमा–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 से 25 फरवरी तक 105 से 120 मिनट की देरी से कोडरमा स्टेशन से रवाना होगी। गया–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 21, 22 और 23 फरवरी को क्रमशः 90, 70 और 90 मिनट विलंब से गया से खुलेगी। इसके अलावा रांची एक्सप्रेस 21 फरवरी को आरा से 130 मिनट लेट चलेगी, जबकि पटना–टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस 23 फरवरी को 75 मिनट विलंब से पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी। वैशाली–कोडरमा–वैशाली मेमू ट्रेन 22 फरवरी को वैशाली से गया तक ही संचालित होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।