
जुलाई माह में डीडीयू को दूसरी बार मिली समय पालन की उपलब्धि
रचा इतिहास: -डीडीयू मंडल ने ट्रेनों का समयपालन के क्षेत्र में भारतीय रेल
भारतीय रेल के अति व्यस्त रेल मंडलों में शामिल डीडीयू मंडल ट्रेनों का परिचालन में निरंतर सुधार करते हुए समय पालन की नई उपलब्धि मिली है। जुलाई महीने में लगातार दो बार ट्रेन परिचालन में शत-प्रतिशत समय का पालन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पूरे डीडीयू रेल मंडल में संचालित सभी 154 मेल व एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन शत-प्रतिशत समय पर किया गया। बताया गया कि यह उपलब्धि जुलाई माह में शुक्रवार को दूसरी बार हासिल की गई है। इससे पूर्व 5 जुलाई को भी डीडीयू मंडल ने इसी तरह का प्रदर्शन किया था और भारतीय रेल स्तर पर सभी मंडलों में प्रथम स्थान अर्जित किया।

परिचालन विभाग के अन्य विभागों के नियंत्रण कक्ष एवं फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के प्रयासों व प्रत्येक स्टेशन, लेवल क्रासिंग, सिग्नल उपकरण, ट्रैक का रखरखाव, ट्रेन के लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, आवश्यक इलेक्ट्रिक उपलब्धता के संयुक्त सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की गई। बताया गया कि टीम वर्क के तहत ट्रेन को गया जंक्शन से डीडीयू स्टेशन के बीच परिचालन में प्रत्यक्ष रूप से करीब 350 रेल कर्मचारियों एवं अधिकारीयों का ससमय सक्रिय एवं नियमपूर्वक रेल परिचालन में योगदान रहता हैI शुक्रवार को डीडीयू मंडल में कुल 154 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बिना किसी विलंब के किया गया। इनमें 11 राजधानी, 2 गरीब रथ, 10 वंदे भारत, 1 दूरंतो, 64 मेल एक्सप्रेस, 60 सुपरफास्ट एवं 4 जनशताब्दी ट्रेनें शामिल थीं। शुक्रवार को कुल मिलाकर 566 गाड़ियों का संचालन सफलतापूर्वक किया गया जिनमें 313 मालगाड़ियाँ, 154 मेल व एक्सप्रेस और 99 पैसेंजर गाड़ियाँ शामिल थीं। डिड यू रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना ने कहा कि यह उपलब्धि समर्पण, समन्वय एवं सशक्त नेतृत्व क्षमता का उल्लेखनीय उदाहरण है। भविष्य में भी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


