हिन्दुस्तान में भ्रष्टाचार पर केवल एनडीए ही अंकुश लगा सकता है: राजनाथ सिंह

Nov 05, 2025 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आज तक एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगे गुरुआ विधानसभा के गुरारू में चुनावी सभा को रक्षा मंत्री ने किया संबोधित फोटो- गुरार

हिन्दुस्तान में भ्रष्टाचार पर केवल एनडीए ही अंकुश लगा सकता है: राजनाथ सिंह

भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा है। जो हमको छेड़ेगा, हम उसको छोड़ेंगे नहीं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने हमारी सेना के पराक्रम को देखा है। ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है, अभी सिर्फ रोका है। भारत को और अधिक ताकतवर और मजबूत भारत बनाने के लिए आप सभी का समर्थन और आशीर्वाद एनडीए को चाहिए। उक्त बातें भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जगातीवर डीहा हाई प्लस टू स्कूल के मैदान में बुधवार को आयोजित चुनावी सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश लगा सकता है तो वह केवल एनडीए लगा सकता है। एनडीए की सरकार में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इसकी चर्चा बाहर भी होने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आज तक एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। 2014 की याद दिलाते हुए कहा कि हमने कहा जो करके दिखाया। हमारा घोषणा पत्र अटल प्रतिज्ञा है। हमने इस तरह से सरकार चलायी है कि सारी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। अंतराष्ट्रीय मंचों पर आज भारत कुछ बोलता है तो दुनिया का ताकतवर देश भी कान खोलकर सुनता है। भारत गरीब देशों की कतार में खड़ा था। नौ वर्षों में पीएम ने ऐसा करिश्मा किया कि अर्थव्यवस्था के मामले में 11 स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। हम भारत और बिहार को विकसीत बनाना चाहते हैं। इसके लिए हमारे पास तर्क और प्लानिंग है। बिहार में भी एक डिफेंस कोरिडॉर बनाने की योजना है। हर जिले में एक फैक्ट्री लगेगी। सौ छोटे-लघु उद्यमों के पार्क बनाएंगे। कांग्रेस वाले को नहीं आती सरकार चलाने पाकिस्तान से चोरी-छिपे आये आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को धर्म पूछ-पूछकर मारा था। हमने उनके नौ आतंकवादी ठिकानों को टारगेट करते हुए उसे तबाह कर दिया। सेना ने अपने सौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है। राहुल गांधी सेना में भी जातिगत आधार पर आरक्षण की बात कहते हैं। हमारी सेना में सभी जातियों के लोग हैं। कांग्रेस और सहयोगी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि आपको सरकार चलाना आता ही नहीं है। वे लोग संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहे हैं। चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं, आयोग बार-बार सफाई दे रहा है। कहता है प्रमाण लेकर आओ तो प्रमाण नहीं देते। बिहार में भी ये समझ गए हैं कि हारना तय है तो बहाने खोज रहे हैं। तालाब में जाकर डूबकी लगा रहें। अब कोई विकल्प इनके सामने नहीं बचा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;