Inauguration of New Sports Ground at Gurua High School by MLA Vinay Kumar Yadav गुरुआ खेल मैदान का हुआ उद्घाटन, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsInauguration of New Sports Ground at Gurua High School by MLA Vinay Kumar Yadav

गुरुआ खेल मैदान का हुआ उद्घाटन

गुरुआ हाई स्कूल के मैदान में नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन विधायक विनय कुमार यादव ने किया। यह खेल मैदान मनरेगा विभाग के तहत नौ लाख नौ हजार रुपये की लागत से बनाया गया है। यहां बच्चे बास्केटबॉल,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाTue, 10 June 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
गुरुआ खेल मैदान का हुआ उद्घाटन

गुरुआ हाई स्कूल गुरुआ के मैदान में नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन मंगलवार को विधायक विनय कुमार यादव ने किया। मुखिया रिंकी देवी व राजद नेता सुरेन्द्र यादव ने बताया कि मनरेगा विभाग के तहत गुरुआ हाई स्कूल के मैदान में नौ लाख नौ हजार रुपये की लागत से खेल मैदान का निर्माण किया गया है। यहां बच्चे बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीवाल खेल सकते हैं। दौड़ने के लिए रनिंग ट्रैक भी बनाया गया है। विधायक ने कहा कि प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में चिन्हित स्थानों पर खेल का मैदान का निर्माण करना है। मौके पर राजेश यादव, सुमंत कुमार, सुरेन्द्र यादव, अजय पासवान, अक्षय कुमार आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।