ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासमाज के निर्माण में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान: कुलसचिव

समाज के निर्माण में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान: कुलसचिव

समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण : कुलसचिव समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण : कुलसचिव समाज के निर्माण में महिलाओं...

समाज के निर्माण में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान: कुलसचिव
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 13 Feb 2022 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

टिकारी। निज संवाददाता

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय महिला दिवस का ऑनलाइन आयोजन किया गया। सीयूएसबी के कुलसचिव कर्नल राजीव कुमार सिंह ने समाजिक मूल्यों में हो रहे ह्रास पर दुःख व्यक्त करते हुए समाज के निर्माण में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा की। कुलसचिव ने कहा कि समाज में महिला एवं पुरुष दोनों के प्रति सोच बदलने की आवश्यकता है। कर्नल सिंह ने सेना के क्षेत्र मे महिलाओं के द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस का वर्णन करते हुए बताया कि महिला को यदि समुचित अवसर मिले तो वो हर क्षेत्र मे पुरुषों से अधिक सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

समाज अब लैंगिक समानता की ओर अग्रसर

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर की समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पांडे ने बताया कि समाज अब लैंगिक समानता की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने सामाजिक - सांस्कृतिक परिवेश को महिलाओं की समस्याओं का प्रमुख कारण बताया। पारिवारिक एवं व्यवसायिक कार्यों के बीच संतुलन सिर्फ एक महिला ही बना सकती है। विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिंह झा ने कहा कि ‘भारत कोकिला सरोजिनी नायडू के अहम योगदान को याद करने के लिए उनके जन्म दिन के अवसर पर 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। सामाजिक विज्ञान के संकायाध्यक्ष प्रो. कृष्णन चलिल, परीक्षा नियंत्रक रश्मि त्रिपाठी, डॉ. सनत कुमार शर्मा, डॉ. हरेश नारायण पाण्डेय, डॉ. पारिजात प्रधान, डॉ. प्रिय रंजन, डॉ. जितेंद्र राम मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें