Gaya News: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: इमामगंज के सुहैल सलैया थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत बीरेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया। विवाद के दौरान नाबालिग लड़की का दुपट्टा खींचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच के बाद, आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Gaya News: इमामगंज के सुहैल सलैया थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए भलुआही गांव निवासी बीरेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि बीते रविवार रात आपसी विवाद के दौरान मारपीट हुई थी। इसी दौरान आरोपित पर एक नाबालिग लड़की का दुपट्टा खींचने का आरोप लगा था। पीड़िता पक्ष की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच की। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsGaya NewsGaya News: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल