Hindi NewsBihar NewsGaya NewsIllegal Sand Mining Raided in Morhar River Tractor Seized by Imamganj Police

इमामगंज में बालू उत्खनन करते पुलिस ने की एक ट्रैक्टर जब्त
संक्षेप:
इमामगंज पुलिस ने मंगलवार को मोरहर नदी में अवैध बालू उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया। ट्रैक्टर चालक और मजदूर पुलिस को देखकर भाग गए। ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन और चेचिस नंबर नहीं होने के कारण इसे...
Sep 09, 2025 05:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
इमामगंज पुलिस ने मंगलवार मोरहर नदी रानीगंज में छापेमारी कर अवैध रूप से बालू उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। उस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि रानीगंज मोरहर नदी से बालू उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक और मजदूर भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन और चेचिस नंबर नहीं रहने के कारण गाड़ी चोरी का होने का आशंका है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




