Hindi NewsBihar NewsGaya NewsIIM Bodh Gaya Hosts Leadership 3 0 Summit A New Era for India
भारत विश्व नेतृत्व की नई दिशा तय कर रहा है : डॉ. दीपक

भारत विश्व नेतृत्व की नई दिशा तय कर रहा है : डॉ. दीपक

संक्षेप:

- नेतृत्व अब केवल पद नहीं, एक जिम्मेदारी और विरासत का प्रतीक है • -आईआईएम

Nov 08, 2025 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बोधगया में शनिवार को वार्षिक प्रमुख नेतृत्व शिखर सम्मेलन ‘नेतृत्व 3.0’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राजदूत डॉ. दीपक वोहरा ने कहा कि यह सिर्फ भारत का दशक नहीं, भारत की सदी भी है। भारत आज वैश्विक मंच पर नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आशावाद के साथ उभर रहा है। हम भारतीय इसलिए नहीं हैं क्योंकि हम भारत में रहते हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि भारत हम सबके भीतर है। आईआईएम बोधगया की निदेशक डॉ. विनिता एस सहाय ने उद्घाटन भाषण में कहा कि नेतृत्व केवल पद या अधिकार का प्रतीक नहीं है। यह वह विरासत है जिसे व्यक्ति अपने कर्मों से रचता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि सच्चा नेतृत्व वह कहानी है जो दूसरों को प्रेरित करती है। मीडिया और पीआर समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय कौशल ने बताया कि यह मंच विचार-विमर्श के माध्यम से नेतृत्व के नए आयामों की खोज का प्रयास है। पहली पैनल चर्चा ‘द फ्लूइड फ्रंटियर: एक बदलती दुनिया में नेतृत्व की नई सोच- पर केंद्रित रही। इसमें अमिताभ रे (भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स), सचिंद्र कुमार राय और सीमा पाठक ने नेतृत्व की बदलती अवधारणा पर विचार साझा किया। दूसरा सत्र ‘द एल्केमी ऑफ लीडरशिप: संस्कृति और क्षमता का निर्माण’ में राजीव यादव, डॉ. स्वर्णप्रीत सिंह, हरप्रीया और ऋषव देव ने कहा कि प्रभावी नेतृत्व दृष्टि, मूल्य और कौशल का संतुलन है। नेतृत्व 3.0 यह साबित करता है कि आईआईएम बोधगया नेतृत्व के क्षेत्र में विचार, संवाद और प्रेरणा का सशक्त मंच बन हुआ है।