सूचना मिलने के बाद पुलिस की प्रतिक्रिया तुरंत दिखनी चाहिए : आईजी

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

पदभार संभालते ही एक्शन में आए आईजी विकास वैभव, अपराध नियंत्रण पर सख्त शुक्रवार

सूचना मिलने के बाद पुलिस की प्रतिक्रिया तुरंत दिखनी चाहिए : आईजी

पदभार संभालते ही आईजी विकास वैभव एक्शन में आ गए हैं। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में एसएसपी समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की। आईजी ने साफ शब्दों में कहा कि अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों में गिरफ्तारी अब पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने थानाध्यक्षों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ेगा, वहां संबंधित अधिकारियों की सीधे जवाबदेही तय होगी। अपराधियों, फरार वारंटियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया。

पुलिसिंग की कार्यशैली पर नाराजगी

बैठक में आईजी ने पुलिसिंग की सुस्त कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की प्रतिक्रिया तुरंत दिखनी चाहिए। देर, लापरवाही और ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई का संकेत देते हुए उन्होंने हर थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने को कहा।

जनता से जुड़े मामलों की प्राथमिकता

जनता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि थाना आम लोगों के लिए भरोसे का केंद्र बनना चाहिए। फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन हो और पुलिस का व्यवहार जवाबदेह व पारदर्शी रहे। लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान कई मामलों में धीमी जांच और गिरफ्तारी नहीं होने पर आईजी ने नाराजगी जाहिर की।

गंभीर मामलों में कार्रवाई

उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि गंभीर मामलों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जाए। आईजी की पहली ही बैठक के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने के संकेत दिए। बैठक में गयाजी एसएसपी सुशील कुमार, सिटी एसपी कोटा किरण कुमार समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे

सामान्य प्रश्न

आईजी विकास वैभव ने पुलिस अधिकारियों के साथ किस विषय पर बैठक की?
आईजी विकास वैभव ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों में गिरफ्तारी को प्राथमिकता देने के विषय पर बैठक की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।