ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाभारतीय संस्कृति की पहचान है विविधता में एकता:अंजनी

भारतीय संस्कृति की पहचान है विविधता में एकता:अंजनी

गया। हिन्दुस्तान संवाददाता केंद्रीय विद्यालय वन में सोमवार को संकुल स्तरीय केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत का आयोजन किया गया। समारोह में केंद्रीय विद्यालय...

भारतीय संस्कृति की पहचान है विविधता में एकता:अंजनी
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 18 Sep 2017 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

गया। हिन्दुस्तान संवाददाता केंद्रीय विद्यालय वन में सोमवार को संकुल स्तरीय केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत का आयोजन किया गया। समारोह में केंद्रीय विद्यालय वन के प्राचार्य अंजनी कुमार ने कहा कि विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की पहचान है। यह शिविर अपनी प्रत्येक गतिविधियों से विद्यार्थियों सहित सम्पूर्ण जनमानस को राष्ट्रीयएकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है। साथ ही छात्रों का सर्वांगीण विकास करता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एएम कॉलेज के प्राचार्य डा. आनंद सिंह ने कहा कि शिक्षा प्राप्ति का अर्थ केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि छात्रों को अपने सर्वांगीण विकास व चारीत्रिक विकास के लिए के लिए भी सतत प्रयासशील रहने की आवश्यकता है। दो दिवसीय कार्यक्रम में आठ केंद्रीय विद्यालय शामिल हो रहे हैं। प्रथम दिन के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समूह नृत्य, समूह गान, एकल नृत्य, लधु नाटिका, हिन्दी काव्य पाठ, हिन्दी वाद-विवाद, एकन गान, प्रदर्शनी व परियोजना कार्य का प्रदर्शन किया गया। मिजोरम राज्य से जुड़े नृत्य व गीत का प्रदर्शन हुआ। इसके पूर्व शिविर का उद्घाटन एएम कॉलेज के प्राचार्य डा. आनंद सिंह, केंद्रीय विद्यालय संख्या एक व दो के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से किया। समारोह का संचालन एसएस जमां व डा. आर बानो ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें