बोधगया के पर्यटन विकास को लेकर आईएटीओ की हुई महत्वपूर्ण बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

बोधगया के पर्यटन विकास को लेकर आईएटीओ की हुई महत्वपूर्ण बैठक फोटो न्यूज बोधगया, निज प्रतिनिधि बोधगया के एक निजी होटल में बुधवार को इंडियन एसोसिएशन

बोधगया के पर्यटन विकास को लेकर आईएटीओ की हुई महत्वपूर्ण बैठक

बोधगया के एक निजी होटल में बुधवार को इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बोधगया ट्रेवल्स एसोसिएशन, होटल व्यवसायियों व पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने भाग लिया। बैठक में मौजूद लोगों ने बोधगया में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने, पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा स्थानीय पर्यटन उद्योग को नई दिशा देने को लेकर विचार-विमर्श किया। आईएटीओ के बिहार चैप्टर चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बोधगया अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां देश-विदेश से और अधिक पर्यटक पहुंचे, इसके लिए स्थानीय टूर ऑपरेटरों, होटल संचालकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

बैठक में मौजूद लोगों ने पर्यटन विकास से जुड़ी समस्याओं, प्रचार-प्रसार की कमी, आधारभूत सुविधाओं एवं पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर अपना-अपना सुझाव रखा। बैठक में पर्यटक सूचना अधिकारी मनमोहन कुमार, ट्रेवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव राजीव रंजन, मृत्युंजय कुमार राय, रंजन कुमार, ब्रजेश कुमार, सहेंद्र सिंह सहित कई पर्यटन व्यवसायी उपस्थित थे। (बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।