बथानी में पति ने ही पत्नी की हत्या कर फेंका था शव, गिरफ्तार
-पति का अपने ही भाभी से था अवैध संबंध, विरोध जताती थी पत्नी -महिला
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के जीवनाथपुर गांव के पास हत्या कर फेंकी गई महिला के शव की मंगलवार को पुलिस ने पहचान कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला बरैनी गांव के साजन कुमारी की पत्नी खुशबू कुमारी थी। गौरतलाब है कि जीवनाथपुर गांव के पास से पुलिस ने सोमवार को एक महिला का शव बरामद किया था। दो दिनों से एक महिला के लापता होने की सूचना पर खुली पोल बरैनी गांव से पुलिस को सूचना मिली कि गांव से एक महिला दो दिनों से लापता है। पुलिस जब इसकी जांच पड़ताल की तो पता चला की जिस महिला का शव जीवनाथपुर के पास मिला है।
दो दिनों से लापता थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला के पति साजन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2025 में मृतक महिला खुशबू कुमारी ने अपने पति के विरुद्ध महिला आयोग में केस किया था और फिर पंचयती होने के बाद उसे ससुराल पहुंचा दिया गया था। पति का अपने ही भाभी से था अवैध, करती थी विरोध साजन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी अपने ही भाभी से अवैध संबंध था। इसको लेकर पत्नी हमेशा विरोध करती थी। कई बार मारपीट की। लेकिन, वह नहीं मानी तो अंत में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और ट्रैक्टर पर शव लाद कर जीवनाथपुर के पास गड्ढे में फेंक दिया। शव को भूसा और नेवारी से ढक दिया था। कोट महिला के शव की पहचान कर ली गई है। उसके पति ने दबाकर हत्या की थी। पति साजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को जेल भेज दिया जाएगा। -देवेंद्र कुमार पांडे, नीमचक बथानी, थाना अध्यक्ष।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




