बकसोती में यज्ञमंडप की फेरी देने उमड़ रही श्रद्धालुओं की काफी भीड़
डोभी प्रखंड के नगर पंचायत डोभी के बकसोती गांव में हनुमत सह शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे महायज्ञ में फेरी देने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़...

डोभी प्रखंड के नगर पंचायत डोभी के बकसोती गांव में हनुमत सह शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे महायज्ञ में फेरी देने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। फेरी देने के लिए सुबह से ही महिलाओं का यज्ञ स्थल पर पहुंचना शुरू हो जा रहा है। प्रत्येक दिन बकसोती गांव के अलावे अमारूत, महकार, सेवईचक सहित दर्जनों गांव के लोग फेरे लगा रहे हैं। यज्ञ आयोजन समिति से जुड़े कमलेश वर्मा ने बताया कि यज्ञ स्थल पर हर दिन सुबह में विद्वान आचार्य द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा करने के बाद पाठ शुरू होता है। इसी के साथ श्रद्धालु भक्त महिलाएं फेरी देने में जुट जा रही है। महिलाएं यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद सबसे पहले यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना कर रही है। इसके बाद यज्ञ मंडप का परिक्रमा शुरू कर देती है। फेरी देने के लिए सुबह से दोपहर बाद तक महिलाओं और युवतियों की भीड़ लगी रहती है। यज्ञ मंडप में पूजा वेदियों पर पंडितों द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चारण से आसपास का पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है।