ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाफतेहपुर में गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, दो लाख का नुकसान

फतेहपुर में गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, दो लाख का नुकसान

फतेहपुर में गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, दो लाख का नुकसान

फतेहपुर में गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, दो लाख का नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 02 Oct 2020 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर थाना क्षेत्र के डीहुरी गांव में गैस सिलेंडर से घर में आग लग गई। आग में घर सहित सभी सामान जल गया। बेटी की शादी के लिए घर में रखे 80 हजार रुपये भी जल गये। आग में खाना बना रही महिला ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। खाना बनाने के दौरान अचानक गैस पाइप लीक हो जाने से यह हादसा हुई। यह घटना शुक्रवार की है। डिहुरी गांव निवासी अर्जुन चौधरी ने बताया सुबह में उसकी पत्नी तेतरी देवी गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चुल्हे का पाइप अचानक फट गया और उससे गैस लीक होने लगा जिससे आग लग गई। खाना बना रही तेतरी देवी कुछ समझ पाती आग की लपटें तेज हो गई और वह आग से घिर गई। वह किसी तरह आग से बचकर घर से बाहर निकली और अपनी जान बचा पाई। इधर आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते पूरा घर आग से घिर गया। इसमें अनाज, कपड़ा, बिछावन, जेवर, बर्तन, रुपया, खाट, चौकी सहित सारा सामान जल गया। अर्जुन चौधरी ने बताया की बेटी की शादी करने के लिए घर में 80 हजार रुपया व कुछ जेवर बक्सा में रखा था जो भी आग में जल गया। उसने बताया कि इस आग में दो लाख से उपर की संपति जलकर नष्ट हो गया है। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया जा सका। पीड़ित परिवार ने घटना से संबंधित आवेदन सीओ को दिया है। साथ ही आपदा कोष से राहत मुहैया कराने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें