गया जी में दो हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mar 02, 2026 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

-जोन और सेक्टर में बंटी सुरक्षा व्यवस्था, हर थाने में क्यूआरटी तैनात -होली और रमजान

गया जी में दो हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिले में दो हजार से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन और गया जी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हर थाने में क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है, 650 से ज्यादा दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किये हैं। जिनके साथ चार सुरक्षा बल साथ रहेंगे। इनकी ड्यूटी सोमवार से बुधवार तक प्रभावी रहेगी। एसएसपी सुशील कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी तरह की अफवाह या उपद्रव को तुरंत नियंत्रित किया जाए। प्रशासन ने जिले में 65 जगहों को संवेदनशील और 112 स्तनों को अति संवेदनशील चिह्नित किया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इन इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। खासकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन क्षेत्र को भी अति संवेदनशील घोषित किया गया है। एयरपोर्ट के रनवे के बाहर भी सुरक्षा कर्मियों की विशेष तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। गया जी शहर में 90 से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन गया जी शहर में करीब 90 से ज्यादा स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा होलिका दहन की व्यवस्था की गई है। कुछ जगहों को विशेष रूप से संवेदनशील माना गया है, जहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। होलिका दहन सोमवार की रात संपन्न होगा। प्रशासन ने दो टूक कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जब्त किए 172 डीजे होली के दौरान अश्लील गाने बजाने और तेज आवाज में डीजे संचालन पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से अब तक 172 डीजे जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लुआठी फेंकने वालों पर कड़ी नजर होली और रमजान को देखते हुए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। लुआठी फेंकने जैसे शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। होली के दिन सुबह से ही पुलिस गश्त बढ़ा दी जाएगी और हर चौक-चौराहे पर जवान तैनात रहेंगे। पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।