घर से बाजार तक होली के रंग में सराबोर

Mar 01, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

घर से बाजार तक होली के रंग में सराबोर घर से बाजार तक होली के रंग में सराबोर घर से बाजार तक होली के रंग में सराबोर

घर से बाजार तक होली के रंग में सराबोर

शहर से गांव तक का माहौल होलीमय हो गया है। रंग-अबीर शुरू है। होली मिलन में जमकर रंग-गुलाल उड़ रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक फगुआ गीतों की धूम मची है। होली गीत और गानों पर बच्चे से लेकर बूढ़े तक ठुमके लगा रहे हैं। शहर के चौक-चौराहों पर होलिका दहन के लिए भारी मात्रा में लकड़ियां, उपले सहित अन्य जलावन दिख रहे हैं। दो दिन पहले से ही लोगों पर होली की खुमारी सर चढ़कर बोल रही है। त्योहार को बस से लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है। होली के रंग में डूबी है मंडी, रंग-पिचकारी और कपड़े की दुकानों पर बढ़ी भीड़ होली को लेकर रविवार को बाजार में खरीदारों की अच्छी भीड़ रही।

त्योहार के दो दिन पहले छुट्टी का दिन होने के कारण मंडी होली के रंग में पूरी तरह सराबोर दिखी। शहर के केपी रोड, धामी टोला, जीबी रोड, बजाजा रोड व पुरानी गोदाम आदि इलाकों में शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में आए लोगों ने त्योहार के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी की। रेडीमेड कपड़े के अलावा कुर्ता-पायजामा, साड़ी व किराना सामान की दुकानों में सुबह से देर रात तक चहल-पहल रही। सबसे ज्यादा भीड़ रंग और पिचकारी की दुकानों पर रही। केपी रोड- धामी टोला की दुकानों पर बड़ों के साथ बच्चों की संख्या अच्छी रही। बजाजा रोड स्थित रूपम रेडीमेड के प्रोपराइटर मधु कुमार जैन ने कहा कि होली की ब्रिकी ठीक-ठाक है। कोरोना काल से पहले जैसा बाजार नहीं है। होलिका दहन को लेकर सब्जी मंडी में बढ़ी भीड़ होलिका दहन के दिन पकवान को लेकर सब्जी मंडी में भारी भीड़ रही है। सबसे ज्यादा भीड़ प्रमुख मंडी केदारनाथ मार्केट में दिखी। जीबी रोड के किनारे कतार में फुटपाथी दुकान हरा चना लेकर बेचते नजर आए। सब्जी की कीमत में भी तेजी रही। हरा चना 180- 200 रुपए प्रतिकिलो तक बिका। कटहल, परवल, कद्दु,भंटा, लाल साग, बैगन सहित अन्य सब्जियों की कीमत में तेजी रही। शहरवासियों ने फल के साथ ही ड्राई फ्रूटस व मिठाई की भी खरीदारी की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।