ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 23 Oct 2020 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ पांच दिन शेष रह गया है। ऐसे में सत्तासीन एनडीए और विपक्षी महागठबंधन समेत लगभग सभी पार्टियां मतदाताओं से वादे करने में जुटे हैं। वादों की लंबी लिस्ट से जनता भी यह समझ नहीं पा रही है कि यह सब पूरा कैसे होगा, लेकिन हर दल के नेता अपने किये वादों को पूरा करने का रोड मैप तैयार कर बैठे हैं।शुक्रवार को एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपना अलग घोषणा पत्र जारी किया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने घोषणा पत्र पेश करते हुए वादा किया कि अगर बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार वापस हुई तो किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा। सामान शिक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। घोषणापत्र में पलायन रोकने और उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे अन्य वादे भी हैं। घोषणा पत्र में वादों की झड़ी लगा दी है। जनता को सपने दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी ने घोषणा पत्र में गरीबी मिटाने, बेरोजगारी खत्म करने और सामान शिक्षा प्रणाली लागू करने, दलितों व पिछड़ों को ठेका में आरक्षण देने, अल्पसंख्यक समुदाय को सामाजिक-आर्थिक स्तर को बढ़ाया देने,किसानों के लिए घोषणा पत्र में बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाने, भूमिहीनों को जमीन देने तथा जिले से बाहर रहने वाले मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराने का वादा किया। कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने का वादा किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें