हिन्दुस्तान असर:कंटेमेंट जोन में प्रतिनियुक्त गायब रहे मजिस्टे्रट से मांगा स्पष्टीकरण
हिन्दुस्तान असर:कंटेमेंट जोन में प्रतिनियुक्त गायब रहे मजिस्टे्रट से मांगा स्पष्टीकरण हिन्दुस्तान असर:कंटेमेंट जोन में प्रतिनियुक्त गायब रहे...
सदर एसडीओ, अंचल अधिकारी व प्रखंड अधिकारी ने नई गोदाम सहित अन्य कंटेमेंट जोन का किया निरीक्षण
सदर एसडीओं ने कहा प्रतिबंधित क्षेत्र में दुकान खोलने व आवाजाही करने वाले पर होगी कार्रवाई
कंटेमेंट जोन में हो रही लापरवाही की खबर को हिन्दुस्तान ने रविवार को प्रमुखता से किया था प्रकाशित
फोटो
गया। निज संवाददाता
आपके अपने लोकप्रिय अखबार ‘हिन्दुस्तान में छपी हुयी खबर का असर रविवार को देखने को मिला, जब छुट्टी के दिन भी सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार, अंचल अधिकारी राजीव रंजन व बीडीओ बलवंत पांडे नई गोदाम व झीलगंज में बने कंटेमेंट जोन का निरीक्षण करने पहुंचे।
रविवार को ‘हिन्दुस्तान में इस एरिया के अलावे अन्य स्थानों के कंटेनमेंट जोन में बरती जा रही लापरवाही की खबर प्रकाशित की थी। नई गोदाम में बनाये गये कंटेनमेंट जोन के बांस-बल्ले तोड़े हुये देख व इस क्षेत्र में दुकान खुली देखी वे भड़क गये।
इसके साथ उन्होंने नगर निगम को टुटे हुये बांस बल्ले को सही करने का निर्देश दिया। इस दौरान वहां प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को गायब रहने पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि रविवार को नई गोदाम व झीलगंज के अलावे मगध कॉलोनी में तीन स्थानों पर, विष्णुपद, नूतन नगर इन सभी इलाकों में कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया है। सबसे ज्यादा लापरवाही नई गोदाम एरिया में मिली है।
15 कंटेनमेंट जोन के लिए तीनों पाली में रहेंगे मजिस्ट्रेट
शहर में लगभग 15 मेजर कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। वहां तीन पालियों में मजिस्ट्रेट नियुक्त रहेंगे। इसके लिए लगभग 50 मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। वही अधिकारियों के साथ बैठक कर सदर अनुमंडल क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों के लिए 4 से पांच हजार क्षमता के क्वारंटाइन सेंटर बनाने की बात कही गयी। इसके लिए स्थल निरीक्षण को कहा गया है। इसमें लभगग 30 स्थल का चयन हो गया है। यहां चार हजार लोग रह सकते हैं।