गया जंक्शन: अप्रिय घटना की आशंका को लेकर सुरक्षा का अलर्ट
गणतंत्र दिवस पर अप्रिय घटना की आशंका के चलते रेलवे में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गया जंक्शन और आसपास के क्षेत्रों में आरपीएफ व जीआरपी की चौकसी बढ़ाई गई है। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त अधिकारियों और जवानों की तैनाती की जाएगी। प्रमुख ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई गई है।
गणतंत्र दिवस पर कहीं अप्रिय घटना की आशंका को लेकर रेलवे में सुरक्षा का हाई अलर्ट कर दिया है। इसी के तहत गया जंक्शन सहित आसपास के रेल क्षेत्रों व ट्रेनों में आरपीएफ व जीआरपी चौकसी बढायी गई है। चिन्हित अति संवेदनशील स्थानों पर करीब एक सौ से अधिक अधिकारी व जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों की संयुक्त सुरक्षात्मक बैठक में गया-धनबाद,गया-डीडीयू, गया-किऊल और गया-पटना रेल सेक्शन पर सुरक्षा को दुरुस्त बनाये रखने को रणनीति पर चर्चा की गई। कोडरमा-गया रेल सेक्शन के अति संवेदनशील गुरपा-गझण्डी रेल घाटी खंड पर रेल लाइन, स्टेशन व तीन टनल की सुरक्षा के लिए कोडरमा आरपीएफ इंस्पेकर दीपक कुमार के नेतृत्व में गुरपा आउटपोस्ट के सब इंस्पेकर जितेंद्र कुमार व अधिकारी और जवानों की पेट्रोलिंग बढायी गई है।
गया जंक्शन से होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस व वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में ट्रेन एस्कार्ट दल की सतर्कता बढायी गई है। डॉग एस्क्वार्ड की टीम के साथ संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी जवानों की तैनाती बढायी जा रही है। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के लिए लाल कुली मित्र, रेल हॉकर मित्र को भी सक्रिय रहने को कहा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




