Hindi NewsBihar NewsGaya NewsHeavy Rain Revives Rice Crop in Manpur Boosts Farmer Morale
मानपुर में बारिश से धान की फसल में नई जान

मानपुर में बारिश से धान की फसल में नई जान

संक्षेप:

बुधवार सुबह की मूसलाधार बारिश ने मानपुर के ग्रामीण इलाकों में धान की फसल को नया जीवन दिया। किसानों ने घास निकालने का काम शुरू कर दिया है, जिससे मजदूरों को रोजगार मिला है। बारिश से मौसम ठंडा हुआ है,...

Aug 14, 2025 04:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से मानपुर के ग्रामीण इलाकों में रोपे गए धान के बिछड़े में नई जान आ गई। खेतों में पानी भरने से किसानों ने घास निकालने (निकौनी) का काम शुरू कर दिया है। किसान जगदीश यादव ने बताया कि बारिश न होने से धान सूखने लगे थे और तेज धूप से हालात बिगड़ रहे थे। बारिश से मौसम ठंडा हुआ और फसल में सुधार दिखने लगा है। अब यूरिया खाद की मांग बढ़ने की संभावना है। वहीं, निकौनी के काम से गांव के मजदूरों को घर बैठे रोजगार भी मिलने लगा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें