मई महीने में मुहाने नदी में आया पानी
May 06, 2026 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
मोहनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात मुहाने नदी में अचानक पानी आने से कई मोटर बह गए। झारखंड में हुई भारी वर्षा के कारण नदी में तेज बहाव आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मई के महीने में लंबे समय बाद नदी में पानी आया है, जिससे वाटर लेयर मेंटेन होने की संभावना जताई जा रही है।

मोहनपुर थाना क्षेत्र इलाके से गुजरी मुहाने नदी में सोमवार की रात पानी आ जाने से कई मोटर वह गए। सोमवार को मौसम के मिजाज में आए बदलाव के बाद पड़ोसी राज्य झारखंड के इलाके में भी जमकर वर्षा हुई। मुहाने नदी झारखंड राज्य के चतरा जिले के इलाके से मोहनपुर की ओर आती है। नदी में पानी का एकाएक तेज बहाव आ जाने के कारण कई मोटर इसकी भेंट चढ़ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी लंबे अंतराल के बाद मई के महीने में नदी में पानी आया है। नदी में पानी आने से वाटर लेयर मेंटेन होने की बात लोगों द्वारा कही जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


