भीषण गर्मी और लू में बिना काम के सुबह दस बजे से चार बजे तक घर से नहीं निकले -बीडीओ
Newswrap हिन्दुस्तान, गया
गया जिले में भीषण गर्मी और जानलेवा लू के चलते इमामगंज के बीडीओ संजय कुमार ने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने सलाह दी कि लोग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें और जरूरी कार्य सुबह या शाम में करें। लू से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

गया जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और जानलेवा लू को देखते हुए इमामगंज बीडीओ संजय कुमार ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग बिना जरूरी काम के सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलें। जरूरी कार्य सुबह या देर शाम में निपटाएं। बाहर निकलने पर साथ में पानी रखें, अधिक मात्रा में पानी पिएं और जरूरत पड़ने पर ओआरएस का सेवन करें। वहीं इमामगंज सीएचसी और उपस्वास्थ्य केंद्रों में लू से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


