नौतपा को लेकर अस्पतालों में विशेष इंतजाम, कुल 193 बेड सुरक्षित

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

नौतपा को लेकर अस्पतालों में विशेष इंतजाम, कुल 193 बेड सुरक्षितनौतपा को लेकर अस्पतालों में विशेष इंतजाम, कुल 193 बेड सुरक्षितनौतपा को लेकर अस्पतालों मे

नौतपा को लेकर अस्पतालों में विशेष इंतजाम, कुल 193 बेड सुरक्षित

जिले में नौतपा (नौ दिन की तपिश) के दौरान 25 मई से दो जून तक अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी इस दौरान उत्तरी गोलार्ध में सूर्य की स्थिति के कारण प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप रहता है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। इस दौरान हीट स्ट्रोक के आने वाले मरीजों के लिए मगध मेडिकल से लेकर सभी प्रखंड के पीएचसी तक 193 बेड की व्यवस्था की गयी है। 29 प्रकार की दवाएं, ओआरएस व लोगों को पीने के लिए जल भी उपलब्ध कराये गये हैं। 13 हजार से अधिक उपलब्ध कराए गए हैं आइस पैक

हीट स्ट्रोक के लिए आइस पैक की व्यवस्था

हीट स्ट्रोक के आने वाल मरीजों के लिए सबसे पहले आइस पैक दिया जाता है, जिससे कि उसके शरीर के तापमान में कमी आये। इसके लिए जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में 13 हजार 77 आइस पैक उपलब्ध कराये गये है। इसमें बोधगया व मोहनपुर में एक हजार आइस पैक, टाउन ब्लॉक में 11 सौ, मगध मेडिकल में 600, जेपीएन में 50 ,टिकारी में 550 व शेरघाटी में छह सौ सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रयाप्त संख्या में आइस पैक उपलब्ध कराया गया है।

मगध मेडिकल में बेड की व्यवस्था

मगध मेडिकल के प्रीफैबरिकेटेड वार्ड में एक सौ बेड सुरक्षित रखा गया है। जयप्रकाश नारायण अस्पताल में नौ बेड, टिकारी में दस बेड, शेरघाटी में पांच बेड, डुमरिया, गुरारू व मोहड़ा में छह बेड सुरक्षित रखा गया है। इस तरह सभी स्वास्थ्य केन्द्र व मगध मेडिकल अस्पताल मिलाकर कुल 193 बेड सुरक्षित रखे गये हैं। इसके अलावा गंभीर मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए एंबुलेंस भी तैयार हैं।

गर्मी से बचाव के उपाय

तापमान बढ़ने पर हीट स्ट्रोक की मरीजों की अस्पताल में आने की संभावना है। इसके लिए पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गयी है। यहां दवा से लेकर बेड व ओआरएस से लेकर लोगों के पीने के पानी तक उपलब्ध कराया गया है। गर्मी से बचाव के लिए सचेत रहें।

-डॉ. राजाराम प्रसाद, सिविल सर्जन, गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गया जिले में हीट स्ट्रोक के लिए कितने बेड की व्यवस्था की गई है?
गया जिले में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए 193 बेड की व्यवस्था की गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।