कोलौना विद्यालय में छात्राओं की एनीमिया जांच, जागरूकता अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

गुरुआ प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलौना में स्वास्थ्य विभाग ने छात्राओं के बीच एनीमिया जांच अभियान चलाया। फार्मासिस्ट और एएनएम ने संतुलित आहार और आयरन युक्त भोजन के महत्व के बारे में बताया। प्राचार्य ने एनीमिया की गंभीरता पर ध्यान दिलाया और छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

कोलौना विद्यालय में छात्राओं की एनीमिया जांच, जागरूकता अभियान

गुरुआ प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलौना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं के बीच एनीमिया जांच अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं की जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट शकील अहमद, एएनएम विभा कुमारी और श्यामा कुमारी ने छात्राओं को संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनीमिया से बचाव के लिए हरी सब्जियां, दाल, फल और आयरन की गोलियों का नियमित सेवन जरूरी है। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने कहा कि एनीमिया एक गंभीर समस्या है, जिससे पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं।

उन्होंने छात्राओं को समय-समय पर जांच कराने और पौष्टिक भोजन अपनाने की सलाह दी। अंत में छात्राओं ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।