स्वास्थ्य संविदा कर्मी की हड़ताल समाप्त, राहत
स्वास्थ्य संविदा कर्मी की हड़ताल समाप्त, राहत

बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के आह्वान पर तीन दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को समाप्त कर दी गयी। संघ के जिला इकाई अध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन की स्वास्थ्य मंत्री, प्रधान सचिव-स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिले आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि अगर उक्त सभी आश्वासनों पर 22 अगस्त 2020 तक अमल नहीं किया गया तब 23 अगस्त से पुनः अनिश्चितकालिन हड़ताल की जायेगी। गया जिला स्वास्थ्य संविदा कर्मी ने इस पर सहमति जताई है। इसके साथ ही सभी लोग अपने-अपने काम पर वापस आ गए हैं। संघ ने इस लड़ाई में साथ देने वाले सभी साथियों को आभार व्यक्त किया है। स्वास्थ कर्मियो की हड़ताल से प्रभावित थी जांच बाराचट्टी। संविदा पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के कारण मोहनपुर और बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में परेशानी हुई। हालांकि गुरुवार को हड़ताल समाप्ति की घोषणा से बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ प्रबंधक डाटा ऑपरेटर आदि के हड़ताल पर रहने से कोरोना जांच बाधित हो रही थी।
