हरियाणा पुलिस ने समदा गांव से एक महिला सहित दो को पकड़ा

हरियाणा पुलिस ने समदा गांव से एक महिला सहित दो को पकड़ा

संक्षेप:

हरियाणा पुलिस ने समदा गांव से एक महिला सहित दो को पकड़ा दो मोबाइल फोन भी जब्त, शेरघाटी के थानेदार बेखबर परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई की दी जानकारी शे

Sep 13, 2025 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

एक आपराधिक मामले की तफ्तीश के सिलसिले में शेरघाटी पहुंची हरियाणा की पुलिस ने प्रखंड के समदा गांव से शनिवार की दोपहर एक महिला सहित दो व्यक्तियों को उठा लिया है। मिंटू सिंह और अनिल मल्लाह की पत्नी सरिता देवी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शेरघाटी थाना लाया गया है। शेरघाटी पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। शेरघाटी थाना पहुंची समदा गांव की वृद्धा कमला देवी ने बताया कि पुलिस दोपहर में उसके घर गई थी। हरियाणा पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी थी। पुलिस ने उसकी पुत्रवधू सरिता देवी को पकड़ लिया और एक फोन नंबर को लेकर पूछताछ करने लगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने पुत्रवधू सरिता और उसके पति अनिल मल्लाह का फोन भी जब्त कर लिया है। अनिल मुम्बई में रहकर गाड़ी चलाता है। अभी वह घर आया हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा। सरिता देवी से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने गांव के ही मिंटू सिंह को भी पकड़ लिया। परिवारजनों का कहना है कि पुलिस दोनों को थाने लेकर आइ है, लेकिन उनके अपराध की कोई जानकारी नहीं दे रही है। इधर, गांव वालों का कहना है कि सरिता देवी अपने घर में देसी शराब भी बेचती है। इसी क्रम में मिंटू सिंह का उसके घर आना जाना था। मिंटू ने सरिता देवी के फोन से कहीं बातचीत की थी। इसी को लेकर कोई मामला फंसा है। शेरघाटी के थानेदार अजीत कुमार ने हरियाणा पुलिस द्वारा शेरघाटी में दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की खबर पर अनभिज्ञता प्रकट करते हुए बताया कि वह थाने से बाहर हैं। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।