ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाबाराचट्टी में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

बाराचट्टी में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

बाराचट्टी में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

बाराचट्टी में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 01 Oct 2020 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित नारे जंगल के इलाके से पुलिस और सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी ए कंपनी की टीम ने गुरुवार को मुन्ना यादव नामक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया नक्सली झारखंड राज्य के चतरा जिले के सिकिर गांव का रहने वाला बताया जाता है। वह बिहार झारखंड के शीर्ष नक्सली सहदेव यादव का पुत्र बताया जाता है। वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह को मिले खुफिया इनपुटस पर कंपनी कमांडर रामबीर कुमार के नेतृत्व में एक्शन टीम नारे जंगल में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बिहार झारखंड का दुर्दांत नक्सली मुन्ना यादव सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए नक्सली को बाद में पुलिस की टीम ने पकड़कर बाराचट्टी थाने लाई। पूछताछ व झारखंड पुलिस से मिले इनपुटस के बाद जानकारी मिली कि मुन्ना पर राजपुर झारखंड थाना क्षेत्र के जंगल इलाके में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से बीस किलो का विस्फोटक (डायनामाईट) लगाने में नामजद था और फरार चल रहा था। नक्सली के पकड़े जाने की सूचना झारखंड के राजपुर पुलिस को दे दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें