ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाआंती से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

आंती से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

आंती थाना क्षेत्र के काजी बिगहा से मंगलवार की रात एसएसबी व जिला पुलिस ने हार्डकोर नक्सली बुद्धु चौधरी उर्फ रामनाथ चौधरी को गिरफ्तार किया...

आंती से हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 21 Mar 2018 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

कोंच। आंती थाना क्षेत्र के काजी बिगहा से मंगलवार की रात एसएसबी व जिला पुलिस ने हार्डकोर नक्सली बुद्धु चौधरी उर्फ रामनाथ चौधरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर कोंच व आंती थाना में कई वारदात के मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात एसएसबी 29 बटालियन के एसआई जीडी नरेन्द्र कुमार व आंती थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर बुद्धु को घर से ही दबोचा गया है। बुद्धु को गुप्त स्थान पर रखकर संगठन के साथियों की जानकारी ली जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें