ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाउत्पाद अधिकारियों की करतूत: पहले पीटा फिर बना दिया शराब धंधेबाज

उत्पाद अधिकारियों की करतूत: पहले पीटा फिर बना दिया शराब धंधेबाज

उत्पाद अधिकारियों की करतूत: पहले पीटा फिर बना दिया शराब धंधेबाज

उत्पाद अधिकारियों की करतूत: पहले पीटा फिर बना दिया शराब धंधेबाज
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 20 Nov 2018 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

सुबह दो युवकों को पीटकर अधमरा कर दिया गया। फिर शाम में उन्हीं को शराब धंधेबाज बताकर नामजद कर दिया गया। यह करतूत गया उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने कर दिखायी है। मामला कोर्ट व विभागीय वरीय अधिकारियों तक पहुंच गई है। इस मामले में विभाग की ओर से आरोपित दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगकर जांच शुरू कर दी गई है।

कोठवारा के पास सुबह की पिटायी

उत्पाद विभाग के अधिकारियों की पिटायी से घायल झारखंड के हंटरगंज निवासी जालंधर साव ने बताया कि सोमवार की सुबह गया से अपने साथी बाराचट्टी के चंदा निवासी कमलेश प्रसाद के साथ अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच उत्पाद विभाग के एसआई अश्विनी कुमार व एएसआई मुकेश कुमार ने कोठवारा के पास उनकी कार रोकवाई। फिर महुआ शराब का धंधा करने की बात स्वीकारने का दबाव बनाया कर 70 हजार रुपये मांगी। रुपये नहीं देने पर दोनों की पिटायी की गई। जालंधर ने बताया कि मारपीट में घायल होने से उन्हें डोभी पीएचसी में भर्ती होना पड़ा। इलाज के बाद उन्होंने दोनों अधिकारियों के खिलाफ शेरघाटी कोर्ट में लिखित शिकायत की है।

शाम में बना दिया गया शराब का धंधेबाज

उसी शाम दोनों अधिकारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंधार गांव में छापेमारी कर 2150 किलो महुआ फूल बरामद किया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने झारखंड से महुआ फूल तस्करी कर लाने के मामले में उन्हीं दोनों युवकों जालंधर व कमलेश को नामजद कर एफआईआर दर्ज करा दी। इतना ही नहीं अधिकारियों ने बयान जारी कर बताया कि दोनों धंधेबाज फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जबकि उक्त आरोपित युवक पीएचसी से इलाज कराने के बाद शाम पांच बजे तक शेरघाटी कोर्ट में उत्पाद विभाग के अधिकारियों के खिलाफ ओवदन दे रहे थे।

बयान-

पूरे मामले की जानकारी उनके संज्ञान में है। दोनों अधिकारियों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। कोर्ट में जो वाद दर्ज हुआ है, उसकी कॉपी मंगाकर जांच की जायेगी। गलत तरीके से युवकों को फंसाये जाने पर दोषि पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

- किशोर कुमार साह, कमीश्नर, उत्पाद।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें