ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गया36 घंटे तक की देरी से गया पहुंच रहा हाजियों का विमान

36 घंटे तक की देरी से गया पहुंच रहा हाजियों का विमान

36 घंटे तक की देरी से गया पहुंच रहा हाजियों का विमान

36 घंटे तक की देरी से गया पहुंच रहा हाजियों का विमान
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 21 Aug 2019 09:14 PM
ऐप पर पढ़ें

एयर इंडिया की लेटलतीफी सऊदी से आने वाले हाजियों और यहां उनके इस्तेकबाल के लिए गया एयरपोर्ट आये परिजनों को काफी फजीहत हो रही है। सूबे में आने वाले हाजियों की फ्लाइट 36 घंटे और 19 घंटे की देरी से गया एयरपोर्ट आ रही है। हाजियों को घंटों जद्दा एयरपोर्ट व विमान में समय गुजरना पड़ रहा है। इस क्रम में न उनके खाने का ठिकाना, सोने और ठहरने की व्यवस्था है। इसको लेकर हाजियों में नाराजगी है। वहीं उनके इस्तेकबाल करने गया एयरपोर्ट पहुंचे उनके परिजन भी काफी हलकान हैं। एयर इंडिया के इस कारनामे से परिजनों में मायूसी है। हाजियों की फ्लाइट कब यहां आएगी इसकी सही जानकारी परिजनों को एयरपोर्ट पर नहीं मिल रहा। मंगलवार को आने वाली फ्लाइट बुधवार को 19 घंटे की देरी से गया पहुंची। इस फ्लाइट से आने वाले हाजियों के परिजन मंगलवार की सुबह ही गया एयरपोर्ट पहुंच गए थे। फ्लाइट आने के इंतजार में दिन रात एयरपोर्ट पर ही बैठे रहे। आखिरकार जानकारी दी गयी कि अब यह फ्लाइट बुधवार को साढ़े 9 बजे आएगी। 19 घंटे के इंतजार करने के बाद सुबह साढ़े 9 बजे फ्लाइट गया एयरपोर्ट उतरी। हालांकि गया एयरपोर्ट उन परिजनों के ठहरने की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। लेकिन फिर भी उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बुधवार को आने वाली दो फ्लाइटों में से एक फ्लाइट डेढ़ घंटे की देरी से शाम 5 बजे पहुंची। जबकि दूसरी फ्लाइट का अबतक कोई आता पता नहीं है, कब आएगी इसकी सही जानकारी नहीं मिल रही। दूसरी फ्लाइट के गया आने का निर्धारित समय बुधवार की सुबह 4:25 बजे था। हाजियों के रिसीव करने के लिए परिजन मंगलवार की रात से ही एयरपोर्ट पर हैं। अपने हाजी को रिसीव करने गया एयरपोर्ट पहुंचे मुंगेर के मो असलम और मधेपुरा के शाहजहां ने कहा कि सुबह में फ्लाइट आने की सूचना थी। इसको लेकर मंगलवार की रात हमलोग यहां आ गए। तब से अबतक फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। शाम को अपने हाजियों से बात किया तो मालूम हुआ कि अभी जद्दा एयरपोर्ट पर ही हैं। अब यह फ्लाइट गुरुवार को आने की संभावना जताई जा रही है। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि फ्लाइट क्यों देरी हो रही इसकी सही जानकारी नहीं मिल रही है। स्थानीय रजाकार मोती करीमी ने बताया कि एयर इंडिया की लेटलतीफी से हाजी और उनके परिजन परेशान हैं। सऊदी में हाजियों को इंडिया के नुमाइंदे भी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें