ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाबंदी में गया एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे हज यात्री

बंदी में गया एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे हज यात्री

बंदी में गया एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे हज यात्री

बंदी में गया एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे हज यात्री
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 10 Sep 2018 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत बंद को देखते हुए सोमवार को हज यात्रियों की भारी फजीहत हुई। दूर दराज के हज यात्री गया एयरपोर्ट पर फंसे रहे। बंदी को लेकर जगह-जगह आगजनी की गई। इसको लेकर हज यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। एयरपोर्ट पर लगभग चार घंटे हज यात्री परिजनों के इंतजार में बैठे रहे। मदीना से एयर इंडिया की तीन फ्लाइट हज यात्रियों को लेकर गया पहुंची। पहली फ्लाइट सुबह 7:30 बजे, दूसरी फ्लाइट 11: 05 बजे तथा तीसरी फ्लाइट 12:30 बजे गया आई। पहली फ्लाइट से 150, दूसरी से 148 और तीसरी फ्लाइट पर 148 हज यात्री मदीना से वापस हुए। पहली फ्लाइट के हज यात्री सुबह एयरपोर्ट से घर रवाना हो गए। दूसरी व तीसरी फ्लाइट के यात्री जो आसपास के थे वे चले गए। लेकिन गया से बाहर के दूर दराज के यात्रियों को गया एयरपोर्ट पर ठहरना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बंद के कारण उनके परिजन नहीं पहुंच सके थे। जिनके परिजन एयरपोर्ट पहुंचे भी थे, तो उनकी सुरक्षा के ख्याल से उन्हें एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। शाम तीन बजे तक सभी हज यात्रियों को यहां से घर रवाना किया गया। हज यात्रियों के लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई थी। स्थानीय रजाकार मोती करीमी ने बताया कि हज यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कुछ देर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। बंदी का समय समाप्त होने पर हज यात्री अपने निजी वाहनों से घर के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को हज यात्रियों का अंतिम जत्था गया वापस होगा। सूबे से इस साल 4709 हज यात्री मक्का मदीना गए थे। 28 अगस्त से हज यात्रियों के घर वापसी का सिलसिला शुरू हुआ। अबतक लगभग 4600 हज यात्री सुरक्षित गया वापस हो गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें