गुरुआ लूटकांड के बाद सर्राफा कारोबारियों में नाराजगी
-गया जी सर्राफा बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग -आईजी-एसएसपी से मिलेगा बुलियन एसोसिएशन -रमना

गुरुआ में दिन दहाड़े हुई लूटकांड की घटना के बाद गया जी सर्राफा बाजार के कारोबारियों में नाराजगी है। कारोबारियों ने सर्राफा बाजार की सुरक्षा पर चिंता जताई है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं को व्यवसायियों ने बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। शुक्रवार को बुलियन एसोसिएशन पदधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि अगर जल्द सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ नहीं की गई तो कारोबारियों में भय का माहौल और गहरा सकता है। बुलियन एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार वर्मा ने कहा कि जल्द ही मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव और एसएसपी सुशील कुमार से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे।
एसोसिएशन की ओर से रमना रोड स्थित सर्राफा बाजार में पहले की तरह स्थायी सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले सर्राफा बाजार के प्रतिष्ठानों के पास सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक एक पुलिस पदाधिकारी के साथ चार सुरक्षा बलों की तैनाती रहती थी।इससे कारोबारियों और ग्राहकों में सुरक्षा का भरोसा बना रहता था। लेकिन करीब पांच-छह वर्षों पहले इस व्यवस्था को हटा दिया गया, जिसके बाद से लगातार सुरक्षा बहाल करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन एसएसपी और सिटी एसपी द्वारा सुरक्षा बलों की तैनाती का आश्वासन भी दिया गया था। लेकिन, अब तक उस पर अमल नहीं हो सका है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


