
सीजन शुरू : बिहार-बंगाल से लेकर यूपी तक फैली गया जी के सोंधी तिलकुट की महक
सीजन शुरू : बिहार-बंगाल से लेकर यूपी तक फैली गया जी के सोंधी तिलकुट की महक सीजन शुरू : बिहार-बंगाल से लेकर यूपी तक फैली गया जी के सोंधी तिलकुट की महक
ठंड के साथ तिलकुट का बनना और बिक्री शुरू है। नवंबर में सीजन शुरू होते ही शहर के घर से लेकर दुकानों में तिलकुट कूटे जा रहे हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे-वैसे तिलकुट का कारोबार भी गर्म होता जाएगा। मांग बढ़ने लगी है। लोकल व सूबे के अन्य जिलों के अलावा दूसरे प्रदेशों में तिलकुट भेजे जा रहे हैं। बिहार-झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल, यूपी व दिल्ली तक तिलकुट की सोंधी खुशबू फैली है। दूसरे प्रदेशों में प्रतिदिन करीब 60 से 70 क्विंटल का सप्लाई है। दिसंबर के 15 दिन बीत जाने के बाद गया में तिलकुट के कारोबार ने कुटीर उद्योग जैसा हो गया है।

जैसे-जैसे मकर संक्रांति नजदीक आएगा कारोबार भी बढ़ेगा। फरवरी तक तिलकुट की सोंधी महक फैली रहेगी। । इस साल तिलकुट का रेट 300 से लेकर से 380 रुपये किलो है। दो-चार दुकानों में 400 रुपये भी है। 16 साल पहले 2008 में भाव 80 रुपये था। जनवरी के पहले हफ्ते में परवान पर होगा निर्यात बिहार के अलावा झारखंड, बंगाल के आसनसोल, मेदनीपुर, हावड़ा, यूपी के मुगलसराय, वाराणसी, गाजीपुर व दिल्ली में तिलकुट जाने लगे हैं। थोक कारोबारी मिष्ठान भोजन संघ के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि कुछ लोगों को ट्रांसपोर्ट या बस से भेज भी रहे हैं। मकर संक्रांति को लेकर दिसम्बर के अंतिम और जनवरी के पहले हफ्ते में निर्यात परवान पर होगा। रमना रोड व टेकारी रोड में हैं अधिकतर दुकानें नवंबर में तिलकुट का सीजन शुरू होते ही रमना रोड की दुकानें सज गईं हैं। शहर में वैसे भी हरेक इलाके में तिलकुट का निर्माण और बिक्री हो रही है। लेकिन, सबसे अधिक दुकानें रमना रोड और टेकारी रोड में हैं। रमना रोड के अलावा कोयरीबारी मोड़, बाटा मोड़, इत्यादि इलाकों में तिलकुट बनाए और बेचे जा रहे हैं। जीबी रोड वि डेल्हा स्थत विजय लड्डू भंडार के प्रोपराइटर गोल्डी ने बताया कि अब मिठाई के साथ चीनी और गुड़ के तिलकुट भी बिक रहे हैं। 20 दिसम्बर के बाद से 14 जनवरी तक बिक्री परवान पर रहेगा। कोयरीबारी स्थित साधु तिलकुट भंडार के चुन्नू कुमार ने बताया कि तिलकुट के कारोबार से हजारों लोग इससे जुड़े हैं। गया के तिलकुट की मांग कई प्रदेशों में है। इस बार 20 रुपए केजी कीमत में वृद्धि है। दुकान से लेकर घरों में हो रहा निर्माण, लगे हैं कारीगर शहर में करीब 260 दुकान और घरों में इसका निर्माण और बिक्री हो रहा है। शहर में करीब 250 से अधिक दुकान और घरों में इसका निर्माण और बिक्री हो रहा है। कोयरीबारी स्थित साधु तिलकुट भंडार प्रतिष्ठान में इस वक्त करीब दूसरे जिले के करीब एक दर्जन कारीगर तिलकुट बनाने में लगे हैं। औरंगाबाद गोह के विकास कुमार, गुरारू के सुजीत कुमार, शेरघाटी श्रीराम यादव, पंचरत्न डोभी के विनय यादव, लोदीपुर (कोंच) के अजय कुमार, सुरेंद्र , बबलू कुमार व सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नवम्बर से लेकर जनवरी तक तिलकुट कूटेंगे। एक आदमी एक दिन में 25 किलो तक तैयार कर रहा है। जनवरी में काम परवान पर रहेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




