Gaya News: बोधगया में भगवान श्री जगन्नाथ की आज निकलेगी भव्य रथयात्रा

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: बोधगया में भगवान श्री जगन्नाथ की आज निकलेगी भव्य रथयात्रा • निर्धारित रूट पर स्वयंसेवकों के साथ मजिस्ट्रेट और पुलिस जवान रहेंगे तैनात फोटो न्यूज बोध

Gaya News: बोधगया में भगवान श्री जगन्नाथ की आज निकलेगी भव्य रथयात्रा

Gaya News: भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा गुरुवार को बोधगया में धूमधाम से निकाली जाएगी। प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर न्यास समिति की ओर से आयोजित रथयात्रा दोपहर दो बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी। रथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, भैया बलभद्र और बहन सुभद्रा तीन अलग-अलग रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। आयोजन में गया शहर सहित विभिन्न प्रखंडों से करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। रथयात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलकर कालचक्र मैदान, बीटीएमसी गोलंबर होते हुए माया सरोवर तक जाएगी। यहाँ से वापस लौटकर यात्रा वर्मा मोड़, गोदाम रोड और बजरंग मोड़ तक जाएगी। पुनः इसी मार्ग से वापस राजापुर हनुमान मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद सुजाता पुल के रास्ते बोधगया मठ के पूर्वी द्वार से यात्रा मठ परिसर में प्रवेश करेगी। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का रात्रि प्रवास बोधगया मठ में ही होगा।

प्रशासन की तैयारी

कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क किनारे चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जा रहा है। स्प्रिंकल मशीन से पानी का छिड़काव भी जारी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत अन्य स्थानीय पदाधिकारियों ने आयोजन समिति से तैयारियों की जानकारी ली।

(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

सामान्य प्रश्न

कब और कहाँ भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी?
भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा गुरुवार को बोधगया में निकाली जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsGaya NewsGaya News: बोधगया में भगवान श्री जगन्नाथ की आज निकलेगी भव्य रथयात्रा