ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयागाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरुआत भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई। हरना गांव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान को...

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 31 Mar 2023 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरुआत भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई। हरना गांव में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में माथे पर कलश लिये श्रद्धालु भवनपुर मोरहर नदी के तट पर पहुंचे। नदी से पवित्र जल को वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा - अर्चना के बाद कलश में भरा गया। कलश लेकर वापस लौट श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थान के पास कलश को रखा। महायज्ञ का आयोजन श्री श्री 1008 श्री पुरुषोत्तम आचार्य जी महाराज की देखरेख में हो रहा है। कलश यात्रा के बाद मंडप प्रवेश का कार्यक्रम हुआ। शनिवार को वेदी पूजन और अरणीमंथन होगा। महायज्ञ छह अप्रैल को समाप्त होगा। छह अप्रैल को ही महाभंडरा का आयोजन किया गया है। महायज्ञ को लेकर गांव का महौल भक्तिमय हो गया है। आज से यज्ञशाला के परिक्रमा के लिए भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। रोजाना श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए हरना, हरना मठ समेत आस पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं। यज्ञ स्थल के पास लाइट के साथ - साथ पेयजल समेत अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें