Hindi NewsBihar NewsGaya NewsGrand Phalgu Mahaarati Celebrated on Margashirsha Purnima with Devotees at Devghat and Sitakund Ghat
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फल्गु हुई महाआरती

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फल्गु हुई महाआरती

संक्षेप:

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फल्गु महाआरती वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फल्गु हुई महाआरती वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फल्गु हुई महाआरती

Dec 04, 2025 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार की शाम फल्गु महाआरती हुई। फल्गु सेवा समिति के बैनर तले देवघाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मोक्षदायिनी की महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। समिति के बैनर तले अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी की अध्यक्षता में पांच गयापाल ब्राह्मण बाबू गुर्दा, सागर अग्निवार, मानस भईया, रंगनाथ विठ्ठल व रंजन विठ्ठल ने पूरे भक्तिभाव व उमंग के साथ महाआरती की। छोटू बारिक ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अगहन पूर्णिमा के दिन श्रीविष्णु व महादेव का पूजन व यजन करने से ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मीडिया प्रभारी छोटू बारिक व गोकुल दुबे ने बताया कि महाआरती के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी,सचिव बिनोद लाल मेहरवर सहित मणिलाल बारीक, गौतम गायब, द्वारिका बाबू बिट्ठल,कमल बारीक, आशीष कटरियार, अजय कटरियार शशि हल, मुन्नू दुबे, माधव धोकड़ी, गोपी धोकडी, शंभू गुर्दा, बैजू चौधरी, बाबू गुर्दा, मुन्ना गुर्दा व जीतू गुर्दा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दूसरी ओर प्रतिज्ञा संस्था की ओर मानपुर स्थित सीताकुण्ड घाट पर भव्य फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया। अभय नारायण मिश्र के नेतृत्व में पांच निपुण पंडितों ने कलात्मक रूप से महाआरती की। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बृजनंदन पाठक नेबताया कि महाआरती के लिए सीताकुंड घाट व उसके आसपास के क्षेत्र की अच्छी से सफाई करायी गई। विशेष सजावट हुई।