स्वदेशी उत्पादों का उपयोग से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत:डॉ प्रेम

Dec 11, 2025 06:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

गुरुवार को कोइरीबारी मोड़ पर भाजपा द्वारा अमृत भारत संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम कुमार ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। यह अभियान पूरे देश में स्वदेशी संदेश फैलाने के उद्देश्य से है और स्थानीय किसानों, कारीगरों और उद्यमियों का सहयोग सुनिश्चित करेगा।

स्वदेशी उत्पादों का उपयोग से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत:डॉ प्रेम

शहर के कोइरीबारी मोड़ पर गुरुवार को भाजपा की ओर से अमृत भारत संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पहले शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे देश में घर-घर स्वदेशी संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने स्वदेशी संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय उत्पादों का उपयोग कर राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की जाएगी।

घर, गांव और समाज में स्थानीय किसानों, कारीगरों और उद्यमियों का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करने और नई पीढ़ी में इसके महत्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन में आत्मनिर्भरता व स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना ही विकसित भारत का आधार है। आज लिया गया संकल्प न केवल देश की आर्थिक स्वाभिमान यात्रा को गति देगा, बल्कि गांव, किसानों, छोटे उद्यमियों और स्थानीय व्यवसाय को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस अवसर पर पप्पू चंद्रवंशी, विनोद सिंह, विनोद दांगी, विकास कुमार, शशि रंजन सिन्हा सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।