शतचंडी महायज्ञ व मां भगवती प्राण-प्रतिष्ठा को निकाली गई कलश यात्रा

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

महकमपुर गांव में मां भगवती एवं हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकली। श्रद्धालुओं ने भक्ति के साथ मंदिर परिसर से यात्रा शुरू की और निलांजन नदी तक पहुंचे। यज्ञाचार्य उमेश जी महाराज की उपस्थिति में वैदिक विधि से जलभरी की गई। विधायक दीपा मांझी भी यात्रा में शामिल हुईं। महायज्ञ 22 जून को पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगा।

शतचंडी महायज्ञ व मां भगवती प्राण-प्रतिष्ठा को निकाली गई कलश यात्रा

प्रखंड के कुरमावां पंचायत स्थित महकमपुर गांव में मां भगवती एवं हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नवनिर्मित मंदिर परिसर से श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक जयघोष, भजन और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए निलांजन नदी के खरने पुल पहुंची, जहां यज्ञाचार्य उमेश जी महाराज एवं अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक विधि-विधान के साथ कलश में जलभरी कराई। इसके बाद श्रद्धालु मां पचवहिनी मंदिर सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर लौटे, जहां कलश स्थापना के साथ महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस

अवसर पर इमामगंज विधानसभा की विधायक दीपा मांझी भी कलश यात्रा में शामिल हुईं। आयोजन समिति के अनुसार 22 जून को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा। सात दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन शाम में वृंदावन की कथावाचिका किशोरी प्रज्ञा भारती एवं अन्य संत-महात्माओं के प्रवचन होंगे। आयोजन को सफल बनाने में महकमपुर गांव के शिव समाज के लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।