हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
बुनियादगंज के शादीपुर गांव में देवी मंदिर परिसर में नए हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य कलश यात्रा हुई। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ तालाब पहुंचे और वहां जल भरकर वापस मंदिर आए। मुखिया हिप्पी सिंह ने कहा कि गुरुवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू होगा, जिसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।

बुनियादगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु देवी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ सूर्य मंदिर के समीप तालाब पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर बालाजी के जयघोष के साथ वापस मंदिर पहुंचे। मुखिया हिप्पी सिंह ने बताया कि गुरुवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू होगा। अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बिपुल कुमार, विद्यानंद वर्मा, उपेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


