टिकारी महाराज के नाम पर हो स्कूल का नामांकरण: महाचन्द्र

Mar 01, 2026 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

महाराजा कैप्टन गोपाल शरण सिंह की स्मृति में समारोह का आयोजन फोटो- टिकारी में समारोह में का उद्घाटन करते राज्य स्वर्ण आयोग के अध्यक्ष व अन्य। टिकारी, न

टिकारी महाराज के नाम पर हो स्कूल का नामांकरण: महाचन्द्र

राज इंटर कॉलेज, टिकारी के प्रांगण में रविवार को महाराजा कैप्टन गोपाल शरण सिंह की स्मृति में पहली बार भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह राज्य सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में स्थापित महाराजा कैप्टन गोपाल शरण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महाराजा ने अपने शासनकाल में बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुल्क माफ कर दिया था। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि विद्यालय का नामकरण महाराजा के नाम पर किया जाना चाहिए।

अध्यक्षीय संबोधन में राज्यवर्धन शर्मा ने कहा कि महाराजा कैप्टन गोपाल शरण सिंह ने अपने जीवनकाल में अनेक जनहितकारी कार्य किए, जिन्हें सदैव स्मरण रखा जाएगा। सेवानिवृत्त विशेष सचिव राय मदन किशोर ने अपनी बातें रखीं। आयोजक हिमांशु शेखर ने बताया कि विद्यालय की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महाराजा को याद करना गौरव का विषय है। वक्ताओं ने टिकारी के विकास में टिकारी राज के योगदान को विस्तार से याद किया। पूर्व प्राचार्य शिव शंकर शर्मा ने सुझाव दिया कि टिकारी राज के इतिहास पर शोध संस्थान की स्थापना की जानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संजय अथर्व ने किया। कार्यक्रम में उप प्रमुख गयादत्त शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ सच्चितानंद प्रेमी, प्रभारी प्राचार्य मनु मणि, राकेश कुमार सिन्हा, राम कृष्ण मिश्र, प्रो. मुद्रिका प्रसाद नायक, बृजमोहन शर्मा, डॉ अमित नारायण रघु, डॉ सत्येंद्र नारायण, लाल शर्मा, नागेंद्र सिंह, सिद्धार्थ कुमार, राम लखन भगत, बेचन चंद्रवंशी, राकेश शर्मा मौजूद रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।