Gaya News: सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन आज से

हिन्दुस्तान, गया
share

Gaya News: आज से तीन दिनों तक प्रखंड कार्यालय परिसर में 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण अपनी समस्याओं और सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। सभी विभागों के कर्मियों की नियुक्ति की गई है। शिविर में योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

Gaya News: सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन आज से

Gaya News: ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिलाने तथा विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में आज से तीन दिनों तक सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण किसी भी विभाग से संबंधित अपनी समस्या, शिकायत अथवा सरकारी सेवा का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा कर सकते हैं। बीडीओ योगेंद्र पासवान ने बताया कि शिविर को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी विभागों से कर्मियों व नोडल अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। शिविर में विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे।

इन स्टॉलों पर ग्रामीणों को सरकार की संचालित योजनाओं, विभिन्न सेवाओं और पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को दर्ज कर उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन आज से