शेरघाटी में वज्रपात पीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता
राज्य सरकार के पूर्व मंत्री संतोष मांझी ने शेरघाटी के योगापुर गांव में वज्रपात से मारे गए तीन स्कूली बच्चों के परिवारों को आपदा राहत के तहत चार-चार लाख रुपए की मदद दी। ये बच्चे दलित टोले के निवासी थे और सोमवार की शाम वज्रपात के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।

राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष मांझी ने बुधवार को शेरघाटी के योगापुर गांव में वज्रपात से पीड़ित तीन स्कूली बच्चों के निकट आश्रितों को आपदा राहत के तहत चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। पाठक अवगत हैं कि गत सोमवार की शाम शेरघाटी के योगापुर गांव में वज्रपात से तीन बच्चों की एक साथ मौत हो गई थी । मृतक योगापुर के दलित टोले के निवासी थे। मृतकों की पहचान योगापुर दलित टोले के सुरेंद्र मांझी के 15 वर्षीय पुत्र दिलकेश्वर मांझी, राजेंद्र मांझी के 14 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार तथा रामदास मांझी के 10 वर्षीय पोता संदीप कुमार के रूप में हुई थी।
मौके पर नंदलाल मांझी, टूटू खान और नारायण मांझी आदि भी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


