संडेश्वरनाथ धाम को राजकीय मंदिर बनाने की पहल, विकास पर सरकार गंभीर

Mar 01, 2026 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा-सरकार गंभीर, डीएम से मांगी गई रिपोर्ट -फोटो गया

संडेश्वरनाथ धाम को राजकीय मंदिर बनाने की पहल, विकास पर सरकार गंभीर

गया जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित अति प्राचीन और पौराणिक महत्व और धार्मिक आस्था का महान केंद्र स्वयंभू बाबा संडेश्वरनाथ धाम मंदिर को राजकीय मंदिर घोषित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने विधानसभा में इस धाम के समग्र विकास पर आश्वासन देते हुए डीएम से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। बाबा संडेश्वरनाथ धाम मंदिर स्थल धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने हिन्दुस्तान संवाददाता को एक विशेष भेंट में बताया कि मंदिर की महत्ता को देखते हुए सरकार इसके विकास के प्रति गंभीर है।

मंदिर परिसर के विस्तार, आधारभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। बताया गया कि मंदिर के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इसे सरकारी नियंत्रण में लाने पर विचार किया जा रहा है। गया जी सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने संडेश्वरनाथ धाम को विस्तृत रूप से विकसित कराने की मांग सरकार से की है। यदि इसे राजकीय मंदिर का दर्जा मिलता है तो इसका संचालन राज्य सरकार के अधीन मंदिर विकास बोर्ड या धार्मिक न्यास विभाग के माध्यम से किया जाएगा। विकास से बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन और रोजगार स्थानीय लोगों को मानना है कि राजकीय दर्जा मिलने से संदेश्वरनाथ धाम का सुनियोजित विकास संभव होगा। सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम गृह और सुरक्षा जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही साण्डेश्वर धाम राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।