ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयादोनों लड़कियों ने परिजनों के साथ रहने से किया इनकार

दोनों लड़कियों ने परिजनों के साथ रहने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रानीपुर थाने के एक कथित मंदिर से शनिवार को गिरफ्तार पुजारी के पास से मिली दोनों लड़कियों ने मंगलवार को शेरघाटी के कोर्ट में बयान के बाद अपने परिजनों के साथ रहने से इनकार कर...

दोनों लड़कियों ने परिजनों के साथ रहने से किया इनकार
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 25 Jun 2019 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रानीपुर थाने के एक कथित मंदिर से शनिवार को गिरफ्तार पुजारी के पास से मिली दोनों लड़कियों ने मंगलवार को शेरघाटी के कोर्ट में बयान के बाद अपने परिजनों के साथ रहने से इनकार कर दिया। इधर, रविवार को ही रौशनगंज पुलिस ने डुमरिया प्रखंड के भदवर थाने के बिशुनपुरा गांव के रहनेवाले आरोपी बाबा कपिल महतो उर्फ कपिलानंद भारती को जेल भेज दिया था। बता दें कि पांच साल पहले रौशनगंज के इटवां कुटिया पर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के पुजारी कपिल महतो उर्फ कपिलानंद भारती इटवां गांव की दो नाबालिग लड़कियों को कुटिया में आयोजित शिवचर्चा के दौरान शिष्या बनाकर बहला-फुसलाकर ले भागा था। इस मामले में एक नाबालिग लड़की के पिता ने रौशनगंज थाने में अपने बेटी को भगा ले जाने के मामले में आरोपी बाबा पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से बाबा की तलाश पुलिस कर रही थी। इधर, मंगलवार को रौशनगंज पुलिस द्वारा दोनों लड़कियां जो अब बालिग हो चुकी हैं। उनकी उम्र करीब 20 वर्ष है। उनदोनों को शेरघाटी कोर्ट में ले जाकर बयान कराया गया। बयान में दोनों लड़कियों ने अपने परिजनों के साथ रहने से इंकार कर दिया। लड़कियों ने बताया कि वह अपने बाबा के साथ ही रहेगी, परिवार के पास नहीं जाएगी। अपने मन से 5 साल से बाबा के साथ रह रही थी। लड़कियों के अनुसार अब दोनों साध्वी बन चुकी है। परिवार के साथ नहीं रहेगी। इधर, लड़कियों के परिवारवालों ने भी अपनी-अपनी बेटियों को भी घर ले जाने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने जब दोनों लड़कियों को बरामद कर रौशनगंज थाने लाई तो दोनों लड़कियां साध्वी के रूप में थी, बाबा का नाम का माला जप रही थी। रौशनगंज थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि दोनों लड़कियों का कोर्ट में बयान कराया गया। बयान में लड़कियों ने परिवारवालों के साथ रहने से इंकार कर दिया है। मेडिकल जांच कराया गया है रिपोर्ट का इंतजार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें