गया में 19 केन्द्रों सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा
गया में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा 19 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को तीन चरणों में होगी। कुल 11448 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक होगा। मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाना मना है।

गया में 19 केन्द्रों सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा कुल 11448 अभ्यर्थी दो पालियों में होने वाली परीक्षा में होंगे शामिलसोमवार को संबंधित पदाधिकारियों की हुई ब्रीफिंग- परीक्षा की तैयारीगया जी, प्रधान संवाददातासहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा गया में 19 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। 14, 15,17,18, 20 और 21 अप्रैल को तीन चरणों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। सोमवार को अपर समाहर्ता परितोष कुमार ने गया कलेक्ट्रेट में संबंधित केन्द्राधीक्षक, पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को परीक्षा के संबंध में जानकारी दी। बताया गया कि स्वच्छ और कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए 52 केंद्र स्टैटिक दंडाधिकारी ,19 महिला गश्तीदल जोनल दंडाधिकारी, 11 जोनल दंडाधिकारी, 06 सुपर जोनल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस से दोपहर बारह और दूसरी पाली ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक की होगी। परीक्षा में कुल 11448 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले तक ही प्रवेशबताया गया कि पहली पाली के अभ्यर्थी सुबह आठ से नौ बजे तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर एक से डेढ़ बजे तक प्रवेश मिलेगा। परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले तक ही प्रवेश होगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा हॉल में मोबाइल या किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाना मना है। परीक्षा केन्द्र के 500 गज की परिधि में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।गया जी से मनोरंजन कुमार की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


