ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयागया में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल

गया में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल

गया में मौसम के तल्ख मिजाज से लोगों को राहत मिलते नहीं दिख रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.3 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों...

गया में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल
Center,PatnaFri, 02 Jun 2017 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

गया में मौसम के तल्ख मिजाज से लोगों को राहत मिलते नहीं दिख रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.3 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ेगा। फिलहाल बादल के मंडराने या बारिश होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण शुक्रवार को पूरे दिन तपिश और गर्म हवा का असर रहा। पिछले चार दिनों से चिपचिपाहट वाली गर्मी कहर बरपा रही है। नमी की मात्रा सुबह के मुकाबले शाम में बढ़ जाने के कारण उमस वाली गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। तीखी धूप और गर्म हवा से झुलस रहे चेहरे पिछले चार दिनों से तीखी धूप और गर्म हवा से आम जनजीवन हलकान है। शुक्रवार को स्थिति ऐसी रही कि सुबह दस बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। तपिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह 10 बजे के बाद से शाम करीब 5 बजे तक गर्म हवा का अहसास रहा। दोपहर शहर की अधिकतर सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही है। पूरे बदन को ढककर लोगों ने घर से बाहर निकलना मुनासिब समझा। बाइक सवार तो गमछी, गोपी, चश्मा, रूमाल से पूरा चेहरा ढके नजर आए। बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान उमस वाली गर्मी झेल रहे लोगों की परेशानी बिजली की ऑंख मिचौली ने दुना कर दिया है। शहर के नवागढ़ी, एपी कॉलोनी, चाणक्यपुरी, बहुआरचौरा, बागेश्वरी, नूतन नगर मोहल्लों में दोहपर दो बजे के बाद से बिजली नहीं है। सुबह नौ बजे भी बिजली कई बार चकमा दे चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें