
विष्णुपद मंदिर में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, श्रद्धालु निश्चिंत होकर कर रहे पिंडदान
-मंदिर परिसर में डोर और हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच -बम स्क्वॉड की टीम देव
पितृपक्ष मेले में पिंडदानियों की सुरक्षा को लेकर गया जी पुलिस प्रशासन ने विष्णुपद मंदिर को सुरक्षा कवच में ले रखा है। जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है, वहीं चप्पे-चप्पे पर तैनात जवान आस्था के साथ सुरक्षा का संतुलन बनाए हुए हैं। मंदिर परिसर में जांच के बाद ही प्रवेश पितृपक्ष मेले को लेकर विष्णुपद मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंदिर परिसर में हर श्रद्धालु को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

विष्णुपद मंदिर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। डोर मेटल डिटेक्टर और हैंड मेटल डिटेक्टर की मदद से सुरक्षा कर्मी हर एक की गहन जांच कर रहे हैं। मंदिर और देव घाट एरिया में बम स्क्वॉड की टीम भी ठहर-ठहर कर जांच कर रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पांच हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती पितृपक्ष मेले को लेकर गया जी पुलिस प्रशासन ने इस बार सुरक्षा की तैयारी को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी है। विष्णुपद मंदिर, प्रेतशिला पर्वत और गया रेलवे स्टेशन समेत शहर के प्रमुख स्थलों पर हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की है। पूरे इलाके को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। आसमान से ड्रोन कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस बल, बम निरोधक दस्ते और विशेष टास्क फोर्स की तैनाती है। मेला क्षेत्र विष्णुपद मंदिर एरिया, रेलवे स्टेशन और प्रेतशिला का एरिया में पुलिस की विशेष नजर है। सुरक्षा के लिए सभी सरोवरों और देवघाट में एसडीआरएफ, गोताखोर, लाइव जैकेट और नाव के साथ तैनात हैं। हर चौक-चौराहे और संवेदनशील स्थलों पर अधिकारी और जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। सुरक्षा के साथ इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे पुलिस कर्मी सुरक्षा संभालने के साथ पुलिस मानवता भी दिखा रही है। पिंडदानियों के प्रति संवेदना दिखाते हुए बुजुर्ग पिंडदानियों को हाथ पकड़कर सड़क पार करना, कंधे के सहारे सीढ़ियों पर चढ़ाना व उतारना, व्यहील चेयर पर बैठाकर एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने के अलावा हर तरह से सहायता देकर मानवता की मिसाल पेश कर रही है। पुलिस द्वारा किए गए इस मानवता के कार्य के लिए पिंडदानियों के साथ आम लोग भी काफी सराहना कर रहे है। इस तस्वीर से साफ-साफ एहसास किया जा सकता है कि पुलिस सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं सहायता के लिए भी तत्पर है। सुरक्षा इंतजाम इतने सख्त हैं कि श्रद्धालु खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रशासन की तत्परता से वे निश्चिंत होकर अपने धार्मिक अनुष्ठान में जुटे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




