Hindi NewsBihar NewsGaya NewsGaya Junction Undergoes Transformation into World-Class Station with Prime Minister Modi s Dream Project
विश्व स्तरीय स्टेशन निर्धारित समय पर पूरा करने का लक्ष्य: बीके सिंह

विश्व स्तरीय स्टेशन निर्धारित समय पर पूरा करने का लक्ष्य: बीके सिंह

संक्षेप:

-गया जंक्शन को विश्व स्तरीय स्टेशन का स्वरूप देने में लगे कंस्ट्रक्शन विभाग के जीएम

Nov 21, 2025 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रेल मंडल अंतर्गत गया जंक्शन को विश्व स्तरीय स्टेशन का स्वरूप देने में दिन-रात कार्य जारी है। निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के तहत पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य में रेल प्रशासन की पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। शुक्रवार की शाम गया जंक्शन के विश्व स्तरीय स्टेशन का स्वरूप देने के उद्देश्य को लेकर कराई जा रहे निर्माण के तहत मुख्य निकास भवन के ऊपरी ताले पर लोहे का बड़े-बड़े लगाए जा रहे एंगल का मॉनिटरिंग कर रहे केसीपीएल कंट्रक्शन कम्पनी के जीएम बीके सिंह ने यह बातें कहीं। इस अवसर पर रेल कंस्ट्रक्शन विभाग के अभियंता सुधीर शर्मा ,प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा, कंट्रक्शन कंपनी के टीम लीडर अखिलेशानंद शास्त्री आदि मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल गया जंक्शन को विश्व स्तरीय स्टेशन का स्वरूप देने के लिए पुनर्निर्माण का कार्य काफी तेजी से की जा रही है। गया जंक्शन के स्टेशन विस्तारीकरण के तहत डेल्हा साइड स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी के तहत स्टेशन परिसर में इंटरनेशनल शौचालय सह स्नानागार का भी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। पिलग्रीज्म भवन सहित मुख्य प्रवेश और निकास भवन का निर्माण कार्य तेजी से की जा रही है। यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर वेटिंग हॉल की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। स्टेशन के बाहरी परिसर में सड़क, नाला और नालियों का निर्माण पूरा कर लिया गया है तथा पाथवे का निर्माण अंतिम चरण में है। फुट ओवर ब्रिज पर स्वचालित सीढ़ी और लिफ्ट लगाने की कार्रवाई भी की जा रही है। हावड़ा इंड का फुट ओवर ब्रिज को तोड़कर वहां नए भव्य और बड़ा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना है इसकी भी तैयारी की जा रही है।